📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:06:57 AM (IST)
अपराध

रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक का खून से लथपथ मिला शव; हत्या की आशंका

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 10:21 AM
📍 समाचार स्थान: Abohar, Punjab, India
रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक का खून से लथपथ मिला शव; हत्या की आशंका - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब (नितिन): अभोर के पुरानी फाजिल्का रोड़ पर स्थित शारदा ट्रस्ट अस्पताल के निकट आज सुबह एक युवक रक्त रंजिश हालत में मिला। जिसे 108 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनतारन निवासी के रूप में हुई है।

सूत्र बताते हैं कि उक्त युवक स्थानीय मोहल्ला भगवानपुरा में अपनी एक प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। जिसे गत रात कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से लहुलुहान कर दिया। जिसकी मोत हो गई, थाना नंबर 1 की पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आज आज सुबह शारदा आई अस्पताल के निकट एक युवक जख्मी हालत में मिला। जिसकी आंखों और सिर पर गहरी चोटें लगी हुई थी और वह लहुलुहान ओर बेसुध हालत मे पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना नं 1 की पुलिस और 108 ऐम्बूलेंस चालकों को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी परमजीत अपनी टीम सहित मौके पर पहुचें और 108 ऐम्बूलेंस के वहां पहुंचने पर घायल को तुरंत अस्पताल भेजा। जिसको डाकटरों ने कुछ समय पश्चात उसे मृत करार दे दिया। मृतक युवक की पहचान तरनतारन के गांव खालडा निवासी सुखवंत सिंह के रुप में हुई है। मृतक का पता चलने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

सूत्र बताते हैं कि मृतक सुखवंत भगवान पुरा में अपनी एक प्रेमिका से मिलने के लिए आया था जो कि कुछ समय पहले तरनतारन के गांव खालड़ा में ही रहती थी। जहां पर उसकी उक्त युवक संग दोस्ती हुई थी।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस बारे में नगर थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सुखवंत सिंह के रूप में हुई है। जिसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है ओर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना को अंजाम देने वाले दोषियों का पता लगाकर उन्हे शीघ्र काबू कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।