📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:40:35 AM (IST)
अपराध

जालंधर में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस पर परिजनों को गुमराह करने के आरोप

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 05:23 PM
📍 समाचार स्थान: Jalandhar, Punjab, India
जालंधर में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस पर परिजनों को गुमराह करने के आरोप - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
जालंधर (नितिन): बस्ती इलाके के ग्रीन वैली में दो दिन से लापता जनक राज का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की जेब से पहचान पत्र मिलने के बावजूद पुलिस ने उन्हें सूचना नहीं दी। काफी तलाश और पूछताछ के बाद रात करीब 2 बजे थाने में तस्वीरें दिखाए जाने पर उन्होंने शव की पहचान की।

परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने मौत का कारण नशे का सेवन बताया और घटनास्थल पर एक अन्य युवक के बेहोश मिलने की बात कही। हालांकि, परिवार ने घटनास्थल की परिस्थितियों और पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

उनका कहना है कि जनक राज नशा छोड़ने के लिए सिविल अस्पताल से दवा ले रहा था और उसका मेडिकल रिकॉर्ड भी मौजूद है। परिजनों ने मौत की असली वजह सामने लाने और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।