पंजाब ( नितिन ): मोहाली के एस ए एस नगर के पास गांव बल्लोपुर में ढाई साल के मासूम गुरसांझ सिंह की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सोनिका पत्नी रेशम निवासी गांव बल्लोपुर, थाना लालड़ू के रूप में की है। महिला आरोपी की उम्र करीब 22 साल है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक 15 नवंबर को गुरसांझ सिंह के पिता गुरविंदर सिंह निवासी बल्लोपुर ने अपने ढाई साल के बच्चे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार के मुताबिक बच्चा 14 नवंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे घर के बाहर खेलने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन 15 नवंबर को बच्चे की लाश पड़ोसी राजबीर सिंह की छत से बरामद हुई। परिवार को शक है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है।

पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें