📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 🕒 07:12:22 PM (IST)
अपराध

पंजाब मे विश्वासघात की खौफनाक साजिश: दूध लेने के बहाने घर से बुलाकर पड़ोसी ने करवाया जानलेवा हमला

🕒 प्रकाशित: 24-11-2026, 11:51 AM
📍 समाचार स्थान: Ludhiana, Punjab, India
पंजाब मे विश्वासघात की खौफनाक साजिश: दूध लेने के बहाने घर से बुलाकर पड़ोसी ने करवाया जानलेवा हमला - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब लुधियाना(नितिन): महानगर में आपसी रंजिश और विश्वासघात का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पड़ोसी द्वारा दूध लेने के बहाने घर से साथ ले जाकर एक युवक पर अपने साथियों के जरिए मारू हथियारों से जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगा है।

वारदात छावनी मोहल्ला स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हुई, जहां 3-4 एक्टिवा और मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 7 हमलावरों ने होंडा सिटी कार को घेरकर पीड़ित को बाहर निकाला और मारू हथियारों से बुरी तरह पीटने के साथ ही उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने 4 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों सहित साजिश रचने वाले पड़ोसी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि वह अपने पड़ोसी 'प्रेस गुन्ना' के साथ दूध लेने के लिए उसकी होंडा सिटी कार (नंबर HR26BD-6909) में सवार होकर घंटाघर चौक गया था। जब वे दोनों दूध लेकर वापस लौट रहे थे और पेट्रोल पंप, छावनी मोहल्ला (लुधियाना) के नजदीक पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे 3-4 एक्टिवा और मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 7 युवकों ने अपनी गाड़ियां आगे लगाकर उनकी होंडा सिटी कार को रोक लिया।

पीड़ित के अनुसार, रास्ता रोकने के बाद हमलावरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और कार से बाहर बुलाकर उस पर मारू हथियारों से हमला कर बुरी तरह मारपीट की। इस लड़ाई-झगड़े के दौरान हमलावरों ने पीड़ित का वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन भी तोड़कर चकनाचूर कर दिया। जाते-जाते आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस के समक्ष गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पड़ोसी 'प्रेस गुन्ना' के साथ वह कार में गया था, उसी ने जानबूझकर और धक्के से उसे घर से बाहर ले जाकर साजिश के तहत इन बदमाशों से उसकी मारपीट करवाई है। पीड़ित के बयानों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने साजिशकर्ता पड़ोसी सहित हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।