📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:04:25 AM (IST)
अपराध

गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से हमला और हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

🕒 प्रकाशित: 21-11-2026, 06:40 AM
📍 समाचार स्थान: Fazilka, Punjab, India
गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से हमला और हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब (नितिन): फाजिल्का में एक बार फिर गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। इस बार थाना सदर फाजिल्का के अंतर्गत पड़ते गांव नया सलेम शाह में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हथियारबंद युवकों ने चारा मंडी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मंडी के मालिक पर कापे से वार कर उसे घायल कर दिया और जाते समय पिस्तौल से हवाई फायरिंग भी की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा नशे के कारोबार को लेकर किसी को रोकने के बाद हुए विवाद की रंजिश में यह हमला किया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी नया सलेम शाह ने बताया कि वह माथा टेककर अपनी चारा मंडी पर वापस आया था। अभी उसे वहां आए 10-15 मिनट ही हुए थे कि अचानक 4-5 युवक अंदर आ गए। पहले उसे लगा कि शायद वे मजाक कर रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में युवकों ने कापे निकाल लिए। जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने कापे से वार कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर बाहर की ओर भागे और जाते समय हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। परमजीत सिंह ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई निजी रंजिश नहीं है। संभव है कि हमलावरों का वहां मौजूद गोल्डी नामक युवक के साथ कोई विवाद हो।

दूसरी ओर, मौके पर मौजूद गुरमेल सिंह उर्फ गोल्डी ने बताया कि तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर करीब 7 से 9 युवक आए थे, जिनके पास दो कापे और एक पिस्तौल थी। हमलावरों ने उन पर पिस्तौल तान रखी थी और फरार होते समय एक हवाई फायर किया। गोल्डी ने आरोप लगाया कि पहले यहां चिट्टा बेचने वाले एक युवक को रोका गया था। इसी रंजिश के चलते गांव के ही संजू नामक युवक ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हमला किया है।

गोल्डी ने पंजाब सरकार और स्थानीय विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में सरेआम गोलियां चल रही हैं, जबकि प्रशासन सोया हुआ है। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

क्या कहना है पुलिस अधिकारी का?

इस मामले में मौके पर पहुंची महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि गांव नया सलेम शाह में परमजीत सिंह उर्फ पम्मा की चारा मंडी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कापे से हमला कर उसे घायल कर दिया है। लोगों के अनुसार, हमलावरों ने जाते समय हवाई फायरिंग भी की।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।