📅 बुधवार, 25 नवंबर 2026 🕒 07:08:43 PM (IST)
अपराध

लुधियाना कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, सरकारी गाड़ी की खिड़की खोलकर भागा

🕒 प्रकाशित: 25-11-2026, 11:58 AM
📍 समाचार स्थान: Ludhiana, Punjab, India
लुधियाना कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, सरकारी गाड़ी की खिड़की खोलकर भागा - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लुधियाना(नितिन): महानगर में नशा तस्करी (NDPS Act) के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर सरकारी गाड़ी से फरार हो गया। यह घटना उस समय हुई जब चौकी छपार (थाना जोधां) की पुलिस टीम आरोपी को माननीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स ला रही थी। रास्ते में लाइटों वाले चौक (बी-7) के नजदीक आरोपी ने बड़ी चालाकी से हथकड़ी से अपना हाथ निकाला और रुकी गाड़ी की खिड़की खोलकर मौके से भाग निकला। 

मिली जानकारी के अनुसार, चौकी छपार (थाना जोधां, लुधियाना) के इंचार्ज ए.एस.आई. धर्मेंद्र सिंह अपने साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ बीती 23 नवंबर को मुकदमा नंबर 175 (दिनांक 21.11.2026, धारा 22-61-85 NDPS Act व बढ़ोतरी धारा 317(2) BNS) के तहत गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों— रविंद्र सिंह और गुरप्रीत सिंह को सरकारी गाड़ी में बैठाकर माननीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स, लुधियाना आ रहे थे। जब पुलिस की सरकारी गाड़ी कोर्ट कॉम्प्लेक्स के नजदीक लाइटों वाले चौक (बी-7) के पास पहुंची, तो इसी दौरान हिरासत में मौजूद आरोपी रविंद्र सिंह ने मौका पाकर हथकड़ी में से अपनी कलाई सरका कर निकाल ली। इससे पहले कि पुलिस कर्मचारी कुछ समझ पाते, आरोपी ने सरकारी गाड़ी की खिड़की खोली और पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।.पुलिस कस्टडी से आरोपी के यूं फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी रविंद्र सिंह के खिलाफ थाना सदर की पुलिस हिरासत से भागने की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।