लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय द्वारा विभिन्न संगठनात्मक पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत लखनऊ निवासी अमन पांडेय को राष्ट्रीय लोकदल की छात्र इकाई छात्र लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष* नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त राजस्थान के अरुण चौधरी को युवा लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मुरादाबाद के पूर्व विधायक जाहिद हुसैन अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से अमन पांडेय को छात्र लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में अपने-अपने संगठनों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों, विचारधारा और चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों को युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें