📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 02:04:53 AM (IST)
politics

डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत बने आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष

🕒 प्रकाशित: 22-11-2026, 07:36 AM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत बने आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत को ब्रज प्रांत का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पर बधाई देते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, " डॉक्टर शिव प्रताप सिंह राजपूत को ब्रज प्रांत का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार के लिए खूब मेहनत से काम कीजिए।"
वहीं, ब्रज प्रांत के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत ने संगठन विस्तार के क्रम में संतोष श्रीवास्तव को जनपद मैनपुरी एवं भगत सिंह को जनपद मथुरा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
                   संजय सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी साथी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।