
महानगर प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से सुनियोजित एवं व्यवस्थित चुनाव प्रबंधन की तैयारी शुरू करना आवश्यक है। चुनाव में सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण, बूथ स्तर तक मजबूत समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में विधानसभा प्रभारी के रूप में पश्चिम से संजय गुप्ता, उत्तर से सरोज सिंह, पूर्व से आर.बी. सिंह, मध्य से राहुल मिश्रा तथा कैंट से रामदेव पाल, विधानसभा विस्तारक के रूप में पश्चिम से कुलदीप मिश्रा, उत्तर से विनीत बाजपेयी, पूर्व से देवेश शुक्ला, मध्य से आयुष तथा कैंट से उमाशंकर बघेल, भाजपा महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय, दीपू शुक्ला, सौरभ वाल्मीकि, दीपू शुक्ला, योगेन्द्र पटेल, कुमकुम राजपूत, जी डी शुक्ला, मंत्री आनन्द पाण्डेय, राजेश चौधरी, सतीश मिश्रा, सचिन वैश्य, मयंक बाजपेई, टीआर जोशी, उत्तम मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं चुनाव प्रबंधन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें