📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 🕒 06:41:32 AM (IST)
न्यूज़

भाजपा लखनऊ महानगर ने मतदाता जोड़ो अभियान चलाकर नए मतदाताओं को जोड़ने का किया कार्य

🕒 प्रकाशित: 22-11-2026, 10:51 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
भाजपा लखनऊ महानगर ने मतदाता जोड़ो अभियान चलाकर नए मतदाताओं को जोड़ने का किया कार्य - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा 22, 23 एवं 24 नवंबर को महानगर में व्यापक स्तर पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जा रहा । अभियान के अंतर्गत प्रदेश, क्षेत्र एवं महानगर के पदाधिकारियों, विधायकों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया।
News Image

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल-3 अंतर्गत बूथ संख्या 215 पर आयोजित मतदाता जोड़ो अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान को गति दी तथा बूथ पर 50 नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया।

News Image

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है। मतदाता जोड़ो अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर युवाओं एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

 
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।