📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:07:04 AM (IST)
न्यूज़

ऐशबाग की झुग्गी झोपड़ी में आग की घटना के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी पहुंचे, परिवार से जाना उनकी कुशलता

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 06:58 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
ऐशबाग की झुग्गी झोपड़ी में आग की घटना के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी पहुंचे, परिवार से जाना उनकी कुशलता - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : ऐशबाग स्थित तिलकनगर की झुग्गी झोपड़ी में अचानक लगी भीषण आग की घटना के बाद भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और आग से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
News Image

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आग की घटना में हुए नुकसान, उनकी समस्याओं और वर्तमान आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों से संवेदनशीलता के साथ बातचीत करते हुए उनकी स्थिति को समझा तथा घटना के बाद उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया।


News Image

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना बेहद दुखद है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना और उनकी समस्याओं को समझना आवश्यक है।उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी प्राप्त की तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के संबंध में संबंधित स्तर पर सहयोग एवं सहायता के लिए प्रयास करने की बात कही।



Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।