📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:06:53 AM (IST)
politics

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को हटाया, 81 को मिली नई जिम्मेदारी

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 11:05 AM
📍 समाचार स्थान: Delhi, Delhi, India
कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को हटाया, 81 को मिली नई जिम्मेदारी - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
नेशनल नितिन : कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। पार्टी ने कई सचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव करने के साथ विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक विभागों के लिए नए सचिवों की नियुक्ति भी की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों और जिम्मेदारियों में बदलाव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। 

पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी ने कुल 81 सचिवों को विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनात्मक विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें असम, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के प्रभारी शामिल हैं। पार्टी ने संचार, प्रचार, मीडिया, सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया की सचिव डॉ. विनीत पुनिया और रुचिरा चतुर्वेदी की जिम्मेदारी को बरकरार रखा है। 

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय की जिम्मेदारी प्रणव झा और गौरव पांधी को एक बार फिर से उत्तरदायित्व सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश में अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, अब्दुल हन्नान और संजीव आर्य की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है। राजस्थान के लिए विश्व विजय सिंह, पोरलाक खार्ते, डॉ. पलक वर्मा और मनोज बागड़ी को सचिव बनाया गया है। जिम्मेदारी से मुक्त किए गए 25 नेताओं में अंबा प्रसाद, बी.एम. संदीप, चेतन चौहान, चिरंजीव राव, क्रिस्टोफर तिलक, देवेंद्र यादव, दिव्या मदेरणा और मंसूर अली खान सहित अन्य नेता शामिल हैं। 

नवीन शर्मा, पी. गोपी, पी. विश्वनाथन, पृथ्वीराज साठे, पूनम पासवान, रोजी एम. जॉन, रुत्विक मकवाना, एस.ए. संपत कुमार, संजना जाटव, शहनवाज आलम, टी.एन. प्रतापन, उषा नायडू और विजय जांगिड़ को भी जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी नियुक्तियां और जिम्मेदारियों में बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।