📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 03:27:57 PM (IST)
politics

यूपी समेत पांच राज्यों में 15 जनवरी को चुनाव का एलान संभव

🕒 प्रकाशित: 23-11-2026, 10:35 AM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
यूपी समेत पांच राज्यों में 15 जनवरी को चुनाव का एलान संभव - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ :  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव फिलहाल तय समय पर ही होंगे !! लेकिन अभी जो संकेत मिल रहे है, उनमें चुनाव ऐलान की तारीख इस बार थोड़ा आगे बढ़ेगी। जो 15 जनवरी के आसपास हो सकती है।

इसके साथ ही इन राज्यों में मतदान की शुरूआत भी 22 फरवरी के बाद हो सकती है। वैसे भी उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी राज्यों में एक चरण में ही चुनाव होंगे, जबकि उत्तर प्रदेश में इसे तीन से चार चरणों की कराने की तैयारी है। 2022 में उत्तर प्रदेश सहित इन पांचों राज्यों के चुनाव का ऐलान आठ जनवरी को हुआ था। 

चुनाव आयोग ने वैसे तो चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है लेकिन इसकी जो रफ्तार है, जिसमें अभी उत्तर प्रदेश व गोवा में अधिकारियों का दौरा पूरा नहीं हो पाया है। इसके 15 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इस दौरे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों का दौरा शुरू होगा। इसमें एक महीने का समय लगने का अनुमान है। वैसे भी सभी राज्यों में आयोग का दौरा पूरा होने के बाद ही चुनाव का ऐलान होता है।

इसके साथ ही आयोग ने चुनाव कार्यक्रम पर भी काम शुरू कर दिया है। इसमें बोर्ड परीक्षाओं सहित प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले को भी ध्यान में रखा जा रहा है। जिसमें प्रयागराज व आसपास के जिलों से लाखों लोग महीने भर के कल्पवास के लिए आते है। जो वैसे तो 14 जनवरी से नौ मार्च तक रहेगा, लेकिन कल्पवासी माघी पूर्णिमा यानी 20 फरवरी तक ही रहते है।

वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी पांच फरवरी से 24 फरवरी तक प्रस्तावित है.
आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है, उनमें से मणिपुर में विधानसभा का कार्यकाल इस पांचों राज्यों में सबसे पहले 13 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इससे पहले पांच राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को पूरा करना है। ऐसे में इन पांच राज्यों में यह चुनाव 24 फरवरी से आठ मार्च के बीच कराया जा सकता है।

गौरतलब है कि जिन पांच राज्यों में चुनाव होने है, उनमें मणिपुर में विधानसभा का कार्यकाल 13 मार्च 2027 तक, गोवा में 14 मार्च 2027 तक,पंजाब में 16 मार्च 2027 तक, उत्तराखंड में 28 मार्च 2027 तक और उत्तर प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।