यूपी में मौर्य-कुशवाहा की उप-जातियों में कोइरी, शाक्य, सैनी, काछी शामिल हैं। प्रदेश में इन अति पिछड़ी जातियों का समूह 6 से 15% हिस्सेदारी रखता है आगरा, बरेली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, मैनपुरी,इ टावा, कन्नौज, बदायूं, फर्रुखाबाद, चंदौली, देवरिया, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, प्रयागराज, कौशांबी और बुंदेलखंड के जिलों में इनकी अच्छी-खासी आबादी है, खुद स्वामी प्रसाद मौर्य के परिवार का दबदबा कुशीनगर, प्रतापगढ़, रायबरेली और बदायूं जिले तक फैला है, इस समाज का ज्यादातर समर्थन भाजपा को मिला हुआ है खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसी समाज से आते हैं इसके अलावा अमरपाल मौर्य, बेबीरानी मौर्य समेत कई बड़े नेता मौजूदा समय में भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं।
यूपी में आज की तारीख में मौर्य सांसद सबसे ज्यादा सपा के पास हैं इसी तरह विधायक सबसे ज्यादा भाजपा के पास हैं ऐसे में ये समाज इन दोनों दलों को छोड़कर किसी तीसरे के साथ जा सकती है,यह मुश्किल है।
हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य की भी इस समाज में अपनी अलग पैठ है जब वे बसपा की राजनीति में सक्रिय थे, तो इस समाज का बड़ा समर्थन बसपा को मिला था अब कांग्रेस के साथ गठबंधन के ऐलान से स्वामी प्रसाद मौर्य के जरिए कांग्रेस को भी इस समाज का समर्थन मिलने की उम्मीद है खासकर ऐसी मौर्य-कुशवाहा बहुल सीटों पर,जहां भाजपा की ओर से दूसरी जातियों को प्रत्याशी बनाया जाए कांग्रेस वहां से मौर्य-कुशवाहा समाज के उम्मीदवार मैदान में उतारती है।
कांग्रेस से जुड़े सोर्स बताते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से पहले 12 सीटें मांगी गई थीं इनमें से 10 सीटों की सूची उनकी ओर से सौंपी गई है इन सीटों में रायबरेली की ऊंचाहार,कुशीनगर जिले की पडरौना व फाजिलनगर, प्रतापगढ़ सदर, प्रयागराज की फाफामऊ, बदायूं की बिल्सी,झांसी जिले की मऊरानीपुर व बबीना, जालौन जिले की कालपी,फिरोजाब की टूंडला और महोबा जिले की चरखारी सीटें शामिल हैं।
कुशीनगर की पडरौना से खुद स्वामी प्रसाद मौर्य 3 बार के विधायक रह चुके हैं 2022 के विधानसभा चुनाव में वे फाजिलनगर से चुनाव लड़ चुके हैं स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऊंचाहार की सीट उन्होंने अपने बेटे उत्कृष्ट मौर्या के लिए मांगी है सपा इस सीट को अपने पास ही रखेगी, कांग्रेस के लिए और वह भी स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए सपा छोड़ दे संभव नहीं है,स्वामी प्रसाद मौर्य का तगड़ा विरोध अखिलेश यादव कर रहे हैं, ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए गठबंधन में शामिल होना आसान नहीं होगा।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें