पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्तों में से एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के ललकारने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। *घायल अभियुक्त की पहचान आरिफ पुत्र जुमेराती, निवासी मकान संख्या ए-16, आरडीएसओ कॉलोनी, थाना मानक नगर, लखनऊ, उम्र करीब 20 वर्ष* के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु रानी लक्ष्मीबाई सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार/घायल अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ शराब की दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इनके द्वारा विगत एक सप्ताह पूर्व थाना आलमनगर, पारा एवं तालकटोरा क्षेत्र में शराब की दुकानों में चोरी की घटनाएं कारित की गई थीं। इसके अतिरिक्त थाना बाजारखाला, कैसरबाग एवं बीबीडी क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता की जानकारी प्राप्त हुई है। थाना पारा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज में घायल अभियुक्त एवं उसके साथियों की पहचान हुई है।
फरार तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर रवाना कर दी गई हैं। आसपास के थानों एवं चौकियों को सूचित करते हुए सघन चेकिंग कराई जा रही है तथा फरार अभियुक्तों के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है। मौके से संबंधित साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक जानकारी संकलित करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें