📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:04:42 AM (IST)
न्यूज़

लखनऊ के अटारी में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सीड पार्क बनाने की तैयारी तेज

🕒 प्रकाशित: 21-11-2026, 10:56 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
लखनऊ के अटारी में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सीड पार्क बनाने की तैयारी तेज - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद तहसील स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, अटारी में 'भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सीड पार्क' बनाने का काम आगे बढ़ गया है। इसके लिए कृषि विभाग ने जरूरी जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से आम लोगों और किसानों की जानकारी के लिए एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है, जिसके तहत आपसी सहमति से कुल 3.6344 हेक्टेयर जमीन खरीदी या अधिग्रहित की जाएगी।
अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस परियोजना के लिए मलीहाबाद तहसील के शाहमऊ, रुदानखेड़ा, अटारी और पाराभदराही (सूची में शामिल नौबस्ता गांव सहित) की जमीन ली जानी है। इन गांवों के कुल 46 गाटा नंबरों (कुल रकबा 16.0700 हेक्टेयर) में से 3.6344 हेक्टेयर जमीन सीड पार्क के लिए तय की गई है। जमीन के नंबर, क्षेत्रफल और खातेदारों के नाम की पूरी सूची स्थानीय अखबारों में छपवाई जा रही है, ताकि सभी को इसकी स्पष्ट जानकारी मिल सके।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई सूची में दर्ज खातेदारों के अलावा यदि किसी अन्य व्यक्ति का इस जमीन पर कोई हक या आपत्ति है, तो वह सूचना छपने के 10 दिन के भीतर अपने सबूतों के साथ लिखित दावा पेश कर सकता है। लोग अपना दावा या आपत्ति मदनमोहन मालवीय मार्ग स्थित कृषि भवन के प्रथम तल (कक्ष संख्या-54) में अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) के कार्यालय या फिर लखनऊ कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी (भू-अध्याप्ति) के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।