मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के पावर कॉम ने लिया बड़ा फैसला बिजली कनेक्शन के नियमों में किया बदलाव, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को होगा फायदा

On: July 28, 2026 1:06 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर: पावरकॉम ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल बिजली कनेक्शन के नियमों में अहम बदलाव किए हैं। जिसके मुताबिक, पहले पावरकॉम यह देखता था कि जिस 11 के.वी. फीडर से बिजली सप्लाई करनी है, उसका लोड भविष्य में कितना बढ़ेगा। जब लोड तेजी से बढ़ने की संभावना होती थी, तो कनेक्शन वेटिंग लिस्ट में चला जाता था, जिससे कनेक्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। पावरकॉम ने बड़े बिजली उपभोक्ता और उद्योगपतियों को राहत देते हुए फीजिबिलिटी क्लीयरेंस सुधार के लिए संबंधित निर्देशों को तुरंत लागू कर दिया है। यह पत्र जालंधर के अधिकारियों को दे दिया गया है।

पुराने नियम 4 सितंबर, 2023 को तैयार किए गए थे, जिसके मुताबिक जब कोई भी उपभोक्ता 11 के.वी. लाइन पर नए कनेक्शन या लोड बढ़ाने के लिए पत्र जमा करता था, तो अधिकारी टेक्निकल इंस्पेक्शन के दौरान उस लाइन पर भविष्य में कितना लोड बढ़ेगा, इसका हिसाब लगाते थे। इससे उपभोक्ता को मंजूरी मिलने में बेवजह देरी और मुश्किलें होती थीं।

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए अमेंडमेंट के मुताबिक, 11 के.वी. इंडिपेंडेंट फीडर वाले उपभोक्ता को लोड बढ़ने की इस जरूरी शर्त से छूट दी गई है। इसका मतलब है कि अब इंडिपेंडेंट फीडर के मामले में, अधिकारी भविष्य में लोड बढ़ने की चिंता किए बिना लेटर पर फैसला ले सकेंगे। इससे लोगों के लेटर की प्रोसेसिंग में तेजी आएगी और अप्रूवल जल्दी मिल जाएगा। इसका सीधा फायदा बड़ी सप्लाई वाली इंडस्ट्रियल कैटेगरी और 500 KVA से ज्यादा बिजली की मांग करने वाले बड़े कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल उभोक्ताओं को होगा, जो 11 के.वी. इंडिपेंडेंट फीडर कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं या नया कनेक्शन लेना चाहते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

FB पर विज्ञापन, COD पर डिलीवरी: 3 दिन में बीमारी ठीक करने का दावा करने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Leave a Comment