मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

सड़क हादसे में बेटे की मौत पर पिता ने दाह संस्कार के बाद दर्ज कराया मुकदमा

By ENN
On: July 27, 2026 1:50 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ (आलमबाग) कृष्णा नगर इलाके के पिकैडली होटल चौराहे के निकट दो सप्ताह पूर्व एक बाइक सवार युवक बस की टक्कर से गंभीर रूप से चोटिल हो गया था जिसका इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। बेटे की अंतिम क्रिया कर्म के पश्चात मृतक के पिता ने बस नंबर के आधार पर कृष्णा नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई।

बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद ग्राम दामोदरनगर के रहने वाले वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा 10 जुलाई को घर से लखनऊ जाने के लिए बाइक से निकला था कि पिकैडली चौराहे के निकट बस संख्या यूपी 78 एचटी 8283 ने लापरवाही पूर्वक तीव्र गति में बस चलाते हुए उनके बेटे को टक्कर मार दी, जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से चोटिल हो गया था।राहगीरों की मदद से उनके घायल बेटे को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था जहां इलाज दौरान उनके बेटे की मृत्यु हो गई।

पीड़ित पिता ने बेटे की अंतिम क्रिया संस्कार के बाद कृष्णा नगर थाने पहुंच बस नंबर आधार पर लिखित शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग कर रहे हें। कृष्णा नगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment