मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

सेवाओं में सुधार के लिए स्वास्थ कर्मियों को बांटे गए 5जी सिम.

By ENN
On: July 27, 2026 1:39 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ – आलमबाग के चंदर नगर स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को मध्य भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सालय में काम करने वाली एनएम व आशा बहुओं को आवंटित बीएसएनएल के 2जी सिम के बदले 5जी सिम वितरित किए गए ।

5जी सिम पाकर स्वास्थ के कर्मियों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान आ गई । महिला स्वास्थ कर्मियों का कहना था कि 2जी सिम से उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था । सक्षम अधिकारियों को व्हाट्सएप संदेश व तस्वीरें और लोकेशन आदि भेजने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । 5जी सिम मिल जाने से उनकी ये समस्याएं दूर हो जाएंगी।

सिम वितरण कार्यक्रम के के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक (दक्षिणी) राजीव नंदन मिश्र, जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर किरन वर्मा, जेई आरसी पांडेय, सहायक कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार मौर्या, कृष्ण कुमार तिवारी व एटीटी राखी रावत समय अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment