पंजाब में वोटर सूची के स्पेशल इंटर्नशिप रिवीजन में नाम कट गया तो ना 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा और ना ही महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए आएंगे इसकी वजह यह है कि इन दोनों स्कीमों के लिए आम आदमी पार्टी आप सरकार ने वोटर कार्ड जरूरी किया हुआ है।
वही सात स्कीमे ऐसी भी हैं जिसमें वोटर कार्ड वैकल्पिक दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल होता है हालांकि अनऑफिशियल तौर पर इसके लिए वोटर कार्ड मांगा ही जाता है पंजाब में मतगड़ना कर रहे एक बूथ लेवल अफसर बीएलओ ने दावा किया की वोटर लिस्ट में कई ऐसे नाम कट रहे हैं जो अपने गृह राज्यों में SIR में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं इस वजह से उनके यहां वोट काटने पड़ रहे हैं।

SIR में वोट कटा तो इन दो स्कीमों का लाभ नहीं मिलेगा। पहले मुख्यमंत्री द्वारा चल रही मावां धीयां योजना इस स्कीम के तहत पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 देती है इसमें जनरल वर्क की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह और एससी वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रतिमा माह दिए जा रहे हैं इसकी वजह से सरकार ने स्पष्ट किया है कि इससे उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनके नाम पंजाब की वोटर लिस्ट में होगा वोटर लिस्ट में नाम कटने पर यह स्कीम तुरंत रोक दी जाएगी इस स्कीम के तहत पंजाब की करीब 1 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
दूसरा मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना आपको बता दें पंजाब सरकार की इस स्कीम के तहत 10 लाख तक का मुफ्त इलाज देती है सरकार लोग देश और राज्य के एंपेनल्ड सरकारी वह निजी अस्पतालों में यह लाभ मिलता है इसे गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन दवाइयां और टेस्ट शामिल है। इस योजना का हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड के साथ पंजाब का वोटर कार्ड लगाना 100% अनिवार्य है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मामले में उनके माता-पिता का वोटर कार्ड लगाना जरूरी है।

इन स्कीम में वैकल्पिक दस्तावेज वोटर कार्ड के लिए जानते हैं कौन से हैं वह दस्तावेज
पंजाब सरकार की ऐसी सात प्रमुख स्कीम है जिनमें वैसे तो वोटर कार्ड एकदम अनिवार्य नहीं है लेकिन पंजाब का स्थाई निवासी साबित करने के लिए वोटर कार्ड को सबसे मजबूत और वैकल्पिक दस्तावेज माना जाता है। यदि आपके पास पंजाब का निवास प्रमाण पत्र नहीं है तो वोटर कार्ड देकर काम चलाया जा सकता है इन सात योजनाओं में पंजाब का निवास प्रमाण पत्र देना होता है।
पहले बुढ़ापा पेंशन योजना बुजुर्ग पुरुषों 65 वर्ष से अधिक और महिलाएं 58 वर्ष से अधिक की आयु और पंजाब में दीर्घकालिक निवास को प्रमाणित करने के लिए वोटर कार्ड या वोटर लिस्ट को सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है इसके तहत 1500 रुपए प्रति माह की पेंशन मिलती है।
दूसरा विधवा और निराश्रित महिला पेंशन इसमें समाज की बेसहारा और विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिलने वाली 15 सो रुपए की मासिक पेंशन में पहचान और पते के विकल्प के रूप में वोटर कार्ड का प्रयोग होता है।

तीसरा आश्रित और दिव्यांग बच्चों के लिए पेंशन योजना इसमें अनाथ या 50% से अधिक दिव्यांग वाले बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों को अपनी प्रामाणिकता सिद्ध करने के बाद वोटर कार्ड देना पड़ता है।
चौथा स्मार्ट राशन कार्ड योजना डिपो से सस्ते या मुक्त अनाज की सुविधा लेने के लिए नए राशन कार्ड के आवेदन या परिवार के किसी व्यस्क का नाम जोड़ने के लिए मुखिया का वोटर कार्ड एड्रेस प्रूफ माना जाता है।
पांचवा, पंजाब आशीर्वाद योजना इसमें अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के अधिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस परिवारों की बेटियों की शादी के समय सरकार द्वारा दी जाने वाली 51000 की एक मुस्त सहायता के लिए माता-पिता का पंजाब का वोटर कार्ड होना एक बड़ा प्रमाण पत्र माना जाता है।
छट्टा पंजाब लेबर कार्ड इसमें पंजीकृत मजदूरों को मिलने वाली विभिन्न वित्तीय सहायताओं जैसे बच्चों की पढ़ाई के लिए वजीफा और चिकित्सा सहायता के लिए लेबर डिपार्टमेंट से में पंजीकरण करते समय वोटर कार्ड वैलिड पहचान पत्र माना है।

सातवां, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना इसने परिवार के कमाऊ मुखिया की प्राकृतिक या दुर्घटना में मृत्यु होने पर मिलने वाली 20000 की एकमात्र सहायता के लिए आवेदक का पंजाब का निवासी होना जरूरी है जैसे वोटर कार्ड से साबित किया जा सकता है।
इसी के साथ बीएलो से खुद संपर्क करके फॉर्म भरें अपने स्टेट के मतदान केंद्र में जाकर पता करें कि आपका वार्ड या बूथ ब्लॉक का कौन है। बीएलओ से मिलकर अपना वोटर कार्ड दिखाएं और अपना रिकॉर्ड अपडेट करवाएं। यदि आपके वोटर कार्ड में कोई गलती है या नाम कटने की आशंका है तो बीएलो से फॉर्म नंबर 8 या नाम जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 ले फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ बीएलो को सॉफ्टवेयर वह मौके पर ही आपका वेरिफिकेशन पूरा कर देगा।

वोटर हेल्पलाइन एप से करें अगर आप बीएलो के पास नहीं जाना चाहते या काम के सिलसिले में व्यस्त है तो भारत चुनाव आयोग और पंजाब सरकार ने इसका पूरा डिजिटल समाधान दिया है।वोटर हेल्पलाइन एप को अपने मोबाइल से गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से इस आधिकारिक एप को डाउनलोड करें और वेरिफिकेशन करके अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें आप के डेटा वॉटर सर्विसेज में जाकर अपना वोटर आईडी नंबर डालें यहां आपको दिखाया जाएगा कि आप का नाम एक्टिव श्रुति में है या नहीं आप खुद अपनी डिटेल नाम उम्र और पते को डिजिटल ही वेरीफाई कर सकते हैं।
पोर्टल से भरें एस आई आर फार्म आपको बता दें आप सीधे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर भी अपनी प्रोफाइल चेक कर सकते हैं यहां कलेक्शन और एंट्रीज पर जाकर आधार को वोटर कार्ड से लिंक कर दें इससे आपका वेरिफिकेशन स्वत और सबसे सुरक्षित तरीके से पूरा हो जाएगा।






