मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे नाके से गायब मिला राजासांसी थाना प्रभारी, थाने में शराब के नशे में सोता मिला, डीआईजी ने किया तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

On: July 10, 2026 7:26 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर। थाना राजासांसी के थाना प्रभारी को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल सीमा क्षेत्र में लगाए गए नाकों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जिस नाके पर थाना प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई थी, वहां वह मौजूद नहीं मिला।


थाना प्रभारी के नाके पर नहीं मिलने पर डीआईजी सीधे थाना राजासांसी पहुंचे। वहां थाना प्रभारी अपने कार्यालय में पीछे बने कमरे में शराब के नशे में सोता मिला। मौके पर उसकी हालत देखकर अधिकारियों ने जांच कराई, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई।


ड्यूटी के समय नाके से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने, शराब के नशे में पाए जाने और कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने को अनुशासनहीनता मानते हुए डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। डीआईजी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

नगर निगम अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर बड़ी कार्रवाई, अवैध स्टॉल और बेंच हटाए, सामान जब्त,हरीपुरा में अवैध खोखा भी हटाया गया

नवादा में एक 7 वर्षीय मासूम आर्यन राज की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी फरार

राजधानी पटना में डीएसपी कार्यालय के सामने 37 करोड़ की जमीन पर भू-माफिया कब्जा करने पहुंचे, पुलिस ने 17 अपराधियों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार व लग्जरी गांड़ियां बरामद

अमृतसर में पुलिस का हथियार छीनने मे बदमाश घायल, कारोबारी पर फायरिंग केस में दोनों शूटर गिरफ्तार, एक की दीवार कूदने में टूटी टांग

शादी के 2 महीने बाद युवक ने किया सुसाइड,तरन तारन में सल्फास निगलने से पहले वीडियो बनाया खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता था युवक

पठानकोट में युवक के हाथ पैर काटकर करी हत्या सीसीटीवी में काटते दिखे हमलावर मरने से पहले वीडियो बनाया कातिलों के बताएं नाम।

Leave a Comment