मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

मणिपुर हिंसा के बीच PM मोदी से मिले CM खेमचंद सिंह, शांति बहाली के लिए हर संभव मदद का भरोसा

On: October 11, 2026 3:58 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

इंफाल राष्ट्रीय नितिन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर सरकार को राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयासों में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राज्य के सूचना अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के साथ बैठक के दौरान यह भरोसा दिलाया। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब मणिपुर के तीन पहाड़ी जिलों में रात भर हुई झड़पों में दस लोगों की मौत हो गई। 

सिंह ने प्रधानमंत्री को मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राज्य सरकार की पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इम्फाल-दीमापुर-गुवाहाटी बस सेवाएं फिर से शुरू करने और एनएच 37 (इम्फाल-सिलचर रोड) और एनएच 2 (इम्फाल-दीमापुर रोड) पर सामान से लदे ट्रकों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। दोनों राजमार्ग उन समुदायों के बसाए गांवों से होकर गुज़रते हैं जो तीन मई, 2023 से मणिपुर में हुई झड़पों में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अलग-अलग समुदायों के बीच भरोसे की कमी को दूर करने के लिए अपनी सरकार की ईमानदार कोशिशों के बारे में बताया। 

सिंह ने प्रधानमंत्री से कुछ राज्य राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्गों में बदलने के प्रस्ताव को मंज़ूरी देने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने इम्फाल स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दर्जा देने के लिए उन्नयन का अनुरोध किया। सिंह ने प्रधानमंत्री को राज्य का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया। 

प्रधानमंत्री ने मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राज्य सरकार की कोशिशों की सराहना की। उन्हें पाया कि राज्य में हालात बेहतर हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मोदी ने यह भी भरोसा दिलाया कि लोगों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए मणिपुर के हर उचित मुद्दे का समाधान किया जाएगा। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment