मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ का किया शुभारंभ,योजना शुरू होने पर अमृतसर नार्थ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार का किया स्वागत

On: July 1, 2026 2:35 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपनी अंतिम चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए आज ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ के तहत अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500 प्रति माह तथा सामान्य एवं अन्य सभी वर्गों की महिलाओं के खातों में ₹1,000 प्रति माह की राशि भेज दी है। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए पंजाब की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में करोड़ों रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि यह सिर्फ़ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम है। अब हर बहन इस रकम का इस्तेमाल अपनी ज़रूरतों और इच्छाओं के हिसाब से कर पाएगी। सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। यह योजना आगे भी लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना की विशेष बात यह है कि सरकार ने जुलाई, अगस्त और सितंबर—तीनों महीनों की सहायता राशि एक साथ महिलाओं के खातों में भेज दी है। उन्होंने बताया कि आज से ही यह सम्मान राशि महिलाओं के खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए महिलाओं ने कहा कि यह सम्मान राशि न केवल उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि उनके सम्मान और आत्मविश्वास को भी नई मजबूती देगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर में बड़ी वारदात दो लोगों को गोली मार करी गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा में चलती बस का निकला टायर, मची चीख पुकार,60 लोगों की बच्ची मुश्किल से जान

केंद्र का पंजाब को एक और तोहफा,1419 करोड रुपए का प्रोजेक्ट फिर हुआ मंजूर, रेल मंत्री ने दिलाई पंजाब को सौगात

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, बॉर्डर इलाके से एक बार फिर आईस ड्रग और अवैध हथियार बरामद

स्कूल वैन में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान,स्कूल वैन में सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

अमृतसर मे सरकारी आई.टी.आई. रंजीत एवेन्यू में स्वतंत्रता दिवस संबंधी विशेष समारोह आयोजित,अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को टूल किट वितरित

Leave a Comment