पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल

On: November 16, 2026 5:25 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब ​​नितिन : पंजाब की सियासत में आज बड़ा धमाका हुआ है। बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी जागीर कौर आज फिर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेगोवाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीबी जागीर कौर को फिर पार्टी में शामिल किया। राजनीतिक पहलू से उनके इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है। 

इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज अकाली दल को बहुत ताकत मिली है। उन्होंने कहा कि वह बीबी जागीर कौर का स्वागत करते हैं और उनका अकाली दल से बहुत पुराना रिश्ता रहा है। वह अब फिर घर लौट आई हैं। इसके साथ ही कहा कि आज पंजाब को बचाने की जरूरत है। 

गौरतलब है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के चलते बीबी जागीर कौर को 2022 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद फिर 2024 में वह अकाली दल में शामिल हुई थीं पर 2025 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और वह शिअद पुनर सुरजीत में शामिल हो गई थी वहीं अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वह फिर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गई हैं।   

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment