विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

On: November 16, 2026 5:16 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब ​​नितिन : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली का दौर शुरू हो गया है। इस बीच पंजाब कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने की प्रक्रिया की देखरेख और कोऑर्डिनेशन के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 4-मेंबर कमेटी का गठन किया है।

इसे लेकर लिखित आदेश जारी किए हैं। इस कमेटी में विजय इंदर सिंगला, अरुणा चौधरी, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लाडी को शामिल किया गया है। आदेशों में साफ किया गया है कि किसी भी बाहरी राजनीतिक नेता को पार्टी में शामिल करने से पहले संबंधित इलाके के सीनियर कांग्रेस नेताओं से सलाह करना जरूरी होगा। संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के प्रधान से भी पूरी चर्चा की जाएगी। शामिल करने की पूरी प्रक्रिया लोकल पार्टी लीडरशिप की राय को ध्यान में रखकर और उनके साथ पूरे कोऑर्डिनेशन से ही आगे बढ़ाई जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment