मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा जांडिआला गुरु में जन संवाद कार्यक्रम,पंजाब के खजाने का पैसा बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहा वापस

On: June 25, 2026 8:52 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस योजना के तहत पंजाब की 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह तथा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

यह जानकारी पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के अंतर्गत गांव भंगवां, सैदोलेहल और दशमेश नगर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ 1 जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि ये जन संवाद कार्यक्रम किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याएं सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने आम जनता के कल्याण की अपेक्षा अपने स्वार्थों को प्राथमिकता दी, जबकि वर्तमान सरकार राज्य के खजाने के प्रत्येक रुपये का उपयोग जनहित में कर रही है।

श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जा रही है, जो पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है 

अमृतसर से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने गांव दबुर्जी में घर-घर पहुंचकर लोगों को बताए ‘मान सरकार के मुनाफे’

जमुई की घटना पर गरमाई बिहार की सियासत, हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही छात्रा, दोस्त को पीटते रहे दरिंदे, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

एमएलसी चुनाव के लिए जेएसपी ने जारी की पांच प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव से पूर्व प्रशांत किशोर ने खोला रोजगार का कार्ड

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

Leave a Comment