मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव दशमेश नगर में नए 66 के.वी. बिजली घर का शिलान्यास किया, 7 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बिजली घर, 

On: June 25, 2026 8:34 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बीती शाम विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के अंतर्गत गांव दशमेश नगर में नए 66 के.वी. विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) का शिलान्यास किया। पंजाब सरकार द्वारा इस बिजली घर के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि गांव दशमेश नगर तथा आसपास के गांवों के निवासी लंबे समय से इस क्षेत्र में एक नए विद्युत उपकेंद्र की मांग कर रहे थे, जिसे पंजाब सरकार ने आज पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा उपकेंद्र काफी दूर होने के कारण लोगों को बिजली आपूर्ति संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रदेश सरकार ने लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 66 के.वी. उपकेंद्र के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस उपकेंद्र में 66/11 के.वी. का 20 एम.वी.ए. क्षमता वाला पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि इस उपकेंद्र के चालू होने से गांव दशमेश नगर के अलावा अकालगढ़ ढप्पइयां, रसूलपुर, मालोवाल, बम्मा और खलैहिरा सहित कई गांवों के उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 66 के.वी. तरसिक्का और नवा पिंड उपकेंद्रों से संचालित कई फीडरों को नए उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा, जिससे 11 के.वी. लाइनों की लंबाई कम होगी तथा वोल्टेज संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से लगभग 4,604 उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से तथा 22,705 उपभोक्ताओं को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की विद्युत वितरण प्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा भविष्य में बढ़ती बिजली मांग को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि 66 के.वी. दशमेश नगर उपकेंद्र के चालू होने के बाद क्षेत्र के निवासियों को शहरी क्षेत्रों की तरह कैटेगरी-1 स्तर की मानक एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे बिजली कटौती की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गांव दशमेश नगर के निवासियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और “पेड़ लगाओ, मानवता बचाओ” का संदेश दिया। उन्होंने पंजाब के सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने नए बिजली घर की सौगात के लिए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान तथा कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का धन्यवाद किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के कपूरथला हत्याकांड का मुख्य आरोपी उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार, श्रद्धालु बन पहुंची पुलिस, लंगर सेवा करते दबोचा 12 केस हैं दर्ज

अमृतसर में वसूली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार व्यापारियों दुकानदारों को रंगदारी के लिए करते थे कॉल, इनकार पर करते थे फायरिंग, मोबाइल बरामद

अकाल तख्त ने सिख विधायकों, मंत्रियों को भेजे पत्र किए सार्वजनिक बेअदबी कानून को लेकर 29 जून को होगी बैठक कानून के संशोधन पर होगी चर्चा

श्री अकाल तख्त के पोस्टर फाड़ने पर विवाद एसजीपीसी सदस्य सियालका ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा कहा राजपाल करें मामले में हस्तक्षेप।

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार दो सब मशीन गन सहित 30 लाख नगद हवाला राशि भी बरामद

नगर निगम अमृतसर द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज; अवैध खोखे सील, ध्वस्त तथा अतिक्रमण हटाए गए

Leave a Comment