मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर

By ENN
On: September 30, 2026 12:51 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy
  • ₹10 से ₹1 लाख तक खरीद सकेंगे, साप्ताहिक और मासिक SIP का भी ऑप्शन।
  • डिजिटल चांदी बेचने पर पैसा सीधे बैंक खाते में, चाहें तो सिल्वर कॉइन भी मंगा सकेंगे।

मुम्बई : चांदी खरीदने के लिए अब ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम जुटाने की जरूरत नहीं। जियोफाइनेंस ऐप पर जियोसिल्वर लॉन्च हो गया है, जहां ग्राहक सिर्फ ₹10 से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में ₹10 से ₹1 लाख तक की खरीद की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक ऐप पर खरीदी गई डिजिटल चांदी के बराबर असली चांदी सुरक्षित रखी जाएगी।

ऐप पर चांदी की लाइव कीमत दिखेगी। भाव पसंद आया तो खरीदें और जरूरत पड़े तो बेच दें। बिक्री की रकम सीधे बैंक खाते में जाएगी। जो ग्राहक थोड़ा-थोड़ा नियमित निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए साप्ताहिक और मासिक सिल्वर SIP का ऑप्शन भी है।

डिजिटल चांदी को सिर्फ ऐप में रखना जरूरी नहीं है। ग्राहक अपनी जमा चांदी को सर्टिफाइड सिल्वर कॉइन में बदल सकेंगे या सीधे फिजिकल सिल्वर कॉइन खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक फिजिकल सिल्वर की शुद्धता की जांच एनएबीएल (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में होगी।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि जियोसिल्वर के जरिए ग्राहकों के लिए चांदी में निवेश को आसान और सुविधाजनक बनाया गया है, ताकि वे बिना स्टोरेज की चिंता के इसे खरीद और बेच सकें।

खरीद पर जियोपॉइंट्स भी मिलेंगे, जिन्हें ब्रांड वाउचर, शॉपिंग डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। जियोफाइनेंस ऐप पर डिजिटल गोल्ड पहले से मौजूद है, अब इसमें डिजिटल सिल्वर भी जुड़ गया है।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

Punjab: मौजूदा सरपंच के पति और अकाली नेता की गोली मारकर हत्या

प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने झोंकी पूरी ताकत, छुट्टी के दिन भी जुटाए 70.17 लाख

Amritsar: करोड़ों की सजावट पर फिरा पानी! एयरपोर्ट जाने वाली VVIP रोड को लेकर उठे सवाल

LPU तनाव के बीच DGP गौरव यादव का सख्त आदेश,” कानून हाथ में लेने वालों को बख्शेंगे नहीं”पुलिस का सख्त आदेश

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है  

Leave a Comment