मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लुधियाना मे पत्नि की बीमारी दूर करने के नाम पर बड़ी ठगी, आरोपी बाबा का खुला ऐसे राज

On: August 28, 2026 5:22 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब लुधियाना(नितिन) : तंत्र-मंत्र, रूहानी इलाज और काले इल्म के जरिए बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर तांत्रिक ने पीड़ित की बीमार पत्नी को रूहानी शक्तियों से ठीक करने का दावा कर उससे करीब 4.22 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। जसप्रीत सिंह द्वारा पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई शिकायत की गहन जांच के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी मोहम्मद साबर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी।

इसी दौरान आरोपी मोहम्मद साबर ने ठगी मारने की नीयत से एक सोची-समझी आपराधिक साजिश के तहत उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। आरोपी ने दावा किया कि वह काले इल्म और रूहानी इलाज के जरिए उसकी पत्नी को पूरी तरह ठीक कर देगा। आरोपी मोहम्मद साबर ने इलाज और विभिन्न अनुष्ठानों के बहाने समय-समय पर पीड़ित से मोटी रकम वसूलनी शुरू कर दी। पीड़ित जसप्रीत सिंह झांसे में आ गया और उसने अपनी पत्नी के इलाज की उम्मीद में आरोपी को कुल 4,22,000/- रुपये (चार लाख बाईस हजार रुपये) दे दिए। लाखों रुपये ऐंठने के बावजूद न तो महिला की हालत में कोई सुधार हुआ और न ही आरोपी ने पैसे लौटाए। जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इंसाफ की गुहार लगाई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष और गहन पड़ताल करवाई गई। जांच में आरोपी द्वारा ठगी और धोखाधड़ी किए जाने के आरोप पूरी तरह सही पाए गए। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद साबर के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने की विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Ludhiana में दिनदहाड़े कार लूट, 5 बदमाशों ने चालक को सड़क पर फेंका; पुलिस ने किया 3 को काबू

लुधियाना मे फिर कहंदें धक्का देके भज्ज गया! हवालातियों को पेशी पर ले जाते समय पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने

लुधियाना शहर की मशहूर ज्वैलरी शॉप में चोरी, ग्राहक बनकर आए युवकों ने बड़ी सफाई से उड़ाई चेन

लुधियाना के समराला चौक के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कोडा कार ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

सनसनीखेज: लुधियाना में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI को CCTV का लाइव एक्सेस देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पंजाब मे बुरी संगत और नशे की लत का कथित फायदा उठाकर नाबालिग का शोषण, पुलिस ने दर्ज किया केस

Leave a Comment