मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लुधियाना के समराला चौक के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कोडा कार ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

On: August 28, 2026 4:34 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब लुधियाना (नितिन): समराला चौक के नजदीक एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के साथ पैदल जा रही बच्ची को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कोडा कार ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक मयंक अरोड़ा को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त लग्जरी कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित पिता रोहित ने बताया कि बीते 26 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ शृंगार रोड से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहा था। जब वे समराला चौक के पास स्थित रॉयल आइसक्रीम के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से एक ग्रे रंग की स्कोडा कार बेहद तेज गति व लापरवाही के साथ आई।कार चला रहे आरोपी मयंक अरोड़ा ने वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार कार सीधे 4 वर्षीय मासूम बच्ची रोशनी के ऊपर चढ़ा दी। कार की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से कुचल गई और उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

अपनी आंखों के सामने लाडली की इस दर्दनाक मौत को देखकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वे बेसुध हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में राहगीरों और दुकानदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी मयंक अरोड़ा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटनाग्रस्त स्कोडा कार को जब्त कर अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment