मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने किया था अलर्ट अमृतसर में तेज बारिश के साथ चल रही तेज हवाएं लोगों को मिली गर्मी से राहत

On: August 18, 2026 3:16 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब डैस्क : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों के मोबाइल फोन पर Emergency Warning पहुंची है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। जानकारी अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है तथा लुधियाना व अमृतसर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। लुधियाना में रातभर काले बादल छाए रहने और ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को अगले कुछ घंटों के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और मौसम की ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment