पंजाब डैस्क : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों के मोबाइल फोन पर Emergency Warning पहुंची है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। जानकारी अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है तथा लुधियाना व अमृतसर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। लुधियाना में रातभर काले बादल छाए रहने और ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
वहीं मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को अगले कुछ घंटों के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और मौसम की ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।










