मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

3 से 17 सितंबर तक प्रदेश में चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

By ENN
On: September 1, 2026 11:58 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान 3 से 17 सितंबर तक चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित होने वाले इस अभियान के दौरान 14 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 10 लाख पात्र किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसर में से एक है, लेकिन एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक पात्र बालिका तक एचपीवी वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों का समय से टीकाकरण कराएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिंकी जोवेल ने बताया कि विशेष अभियान के लिए प्रत्येक जनपद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। टीकाकरण की गति और लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि की लगातार निगरानी होगी। कम प्रगति वाले क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि अभियान की अवधि में निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सके।

महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. शुभा मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से संचालित किया जा रहा है। अभियान को और गति देने के उद्देश्य से 3 से 17 सितंबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उन बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी से अब तक 18 लाख पात्र किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों के माध्यम से छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी संक्रमण और टीकाकरण से होने वाले बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही अभिभावकों को भी टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। समुदाय स्तर पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पात्र बालिकाओं और उनके परिवारों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

पात्र बालिकाओं का टीकाकरण जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित नियमित टीकाकरण के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। टीकाकरण सत्र सामान्यतः सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगे। आवश्यकता के अनुसार सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा सकेंगे।

महाप्रबंधक, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. मनोज शुकुल ने बताया कि अभियान के दौरान गार्डासिल एचपीवी वैक्सीन की एकल डोज दी जाएगी। टीकाकरण के बाद प्रत्येक लाभार्थी को कम से कम 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के लिए लाभार्थियों को खाली पेट न आने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रतिकूल घटना से निपटने के लिए सभी टीकाकरण स्थलों पर एईएफआई और एनाफिलेक्सिस किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

टीकाकरण से पहले अभिभावक अथवा संरक्षक की सहमति अनिवार्य होगी और एचपीवी टीकाकरण स्वैच्छिक है। लाभार्थियों का पंजीकरण यू-विन पोर्टल पर किया जाएगा और टीकाकरण गतिविधियों की डिजिटल निगरानी की जाएगी।

अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर, रेडियो, ऑडियो संदेशों और अन्य आईईसी सामग्री का उपयोग किया जाएगा, ताकि पात्र किशोरियों और उनके अभिभावकों तक टीकाकरण से संबंधित सही एवं विश्वसनीय जानकारी पहुंचाई जा सके।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

हरिद्वार : ज्वालापुर के बड़ा वाला में सपा की पंचायत, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा; पीडीए के हक-अधिकार की लड़ाई का किया दावा

झांसी में 403 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय साइबर घोटाले का पर्दाफाश, 6 ठग गिरफ्तार

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा! महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, बस अड्डों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें कब तक मिलेगा लाभ

रिश्तों की दरार ने बनाया कातिल,…मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात से हिला इलाका

रक्षाबंधन से पहले FSDA की बड़ी कार्रवाई: MP से लाया जा रहा 7,000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट, 145 किग्रा मावा सीज

यूपी के गौतमबुद्धनगर में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन-2027 का संदेश

Leave a Comment