मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

18 से 23 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट जारी, यूपी के दोनों हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश,जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

On: August 17, 2026 9:06 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग ने पूर्वी तथा पश्चिमी दोनों उपखंडों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।  मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। साथ ही दोनों उपखंडों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात तथा भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

केंद्रीय जल आयोग के ताजा बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। घाघरा नदी अयोध्या में चेतावनी स्तर 91.73 मीटर के मुकाबले 92.68 मीटर पर बह रही है और लगातार बढ़ाव पर है। आयोग ने अगले 24 घंटों में इसके 92.95 मीटर तक पहुंचने का अनुमान जताया है। इसी प्रकार एल्गिनब्रिज में घाघरा का जलस्तर 106.36 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 105.07 मीटर से ऊपर है। तुर्तीपार में भी घाघरा 63.61 मीटर पर स्थिर बनी हुई है तथा बढ़ाव का अनुमान है।

राप्ती नदी के कई गेज स्थलों पर भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। बांसी में राप्ती 82.61 मीटर, बडर्घाट में 71.62 मीटर तथा बलरामपुर में 103.18 मीटर पर बह रही है। वहीं श्रावस्ती के भिनगा में राप्ती का जलस्तर 119.18 मीटर और मधवापुर में 125.04 मीटर दर्ज किया गया, जहां नदी लगातार बढ़ाव पर है। हालांकि अधिकांश स्थानों पर जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 101 मिमी वर्षा शारदा नदी के कबीरगंज क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गौरी गंगा के बंगापानी में 79.8 मिमी, अयोध्या में 75 मिमी, सरजू (बाबई) के गाइघाट में 60 मिमी, बूढ़ी राप्ती के ककरही में 58.2 मिमी तथा घाघरा के गोला बाजार क्षेत्र में 50.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लखनऊ मंडल में 12.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

बाढ़ पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार घाघरा नदी का जलस्तर अयोध्या और तुर्तीपार में बढ़ने की संभावना है, जबकि एल्गिनब्रिज में यह लगभग स्थिर रह सकता है। कतरनियाघाट बैराज पर जलस्तर 136.35 मीटर दर्ज किया गया है और वहां से लगभग 6000 घनमीटर प्रति सेकेंड पानी का प्रवाह हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त को भी प्रदेश के दोनों उपखंडों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। 20 से 23 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश तथा कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

हरियाणा के मुरथल में अब टेक्नोलॉजी परोसेगी खाना,इंसान नहीं बल्कि रोबोट के हाथों से परोसा जाएगा पकवान

वंदे मातरम विवाद को लेकर भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज,माफी मांगने की करी मांग जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार मे सावन के पवित्र महीने मे तीसरे सोमवार पर मंदिर में हुई भगदड़ 7 लोगों की मौत और कई घायल

पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णिया कोर्ट तक 17 अगस्त से चलेगी रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन   

पायल की छन-छन की आवाज, हॉस्टल में भूत प्रेत की अफवाहों के चलते 600 छात्र छोड़ गए स्कूल

प्रयागराज में खड़े कंटेनर से टकराई बाइक 3 कावड़ियों की दर्दनाक मौत,जल चढ़ाने जा रहे थे तीन दोस्त

Leave a Comment