मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

हाई अलर्ट के बीच पंजाब के तरन तारन पुलिस को मिली बड़ी सफलता हथियारों का जखीरा बरामद

On: August 6, 2026 12:00 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब में हाई अलर्ट के बीच तरनतारन पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब को दहलाने की साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। संयुक्त ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ और तरनतारन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मनजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह, निवासी सीमावर्ती गांव वां तारा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 जगाना (Zastava) गन, 9 एमएम की 4 ग्लॉक पिस्टल, 30 बोर की 1 बेरेटा पिस्टल, 89 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस संबंध में थाना खालड़ा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन की गहनता से जांच कर रही है। एसएसपी अभिमन्यु राणा लांबा ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका है कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में टारगेट किलिंग जैसी वारदातों में किया जाना था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संबंध किन लोगों और संगठनों से जुड़े हुए हैं तथा हथियार कहां से लाए गए थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा मुंबई हाई कोर्ट ने निचली कोर्ट का बदला फैसला

पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान सीमा पर करोड़ों की हीरोइन बरामद सुरक्षा एजेंसियां जांच में ड्यूटी

अमृतसर में प्रेगाबलीन दवाई की बिक्री को लेकर सख्त आदेश जारी,जानिए कब तक रहेंनेंगे जारी

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, मित्र ने भी तोड़ा दम

इश्क में बना हत्यारा प्रेमिका के भाई की हत्या के मामले में हत्यारे को उम्र कैद की सजा प्रेमिका को 20 साल की कैद,साथ देने वाली बहन को भी अदालत ने भेजा जेल

हरियाणा में 590 करोड़ के बहुचर्चित बैंक घोटाले मामले में आईएएस अधिकारी को नहीं मिली जमानत सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज करी याचिका

Leave a Comment