मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान सीमा पर करोड़ों की हीरोइन बरामद सुरक्षा एजेंसियां जांच में ड्यूटी

On: August 6, 2026 11:49 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर: अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ के अमृतसर सेक्टर की टीम ने अटारी बॉर्डर से सटे सीमावर्ती गांव मुहावा के इलाके में कार्रवाई करते हुए करीब 28 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन जब्त की है। इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बॉर्डर फेंसिंग से करीब 10 मीटर आगे एक संदिग्ध पैकेट पड़ा मिला। जब बीएसएफ की टीम ने उसकी जांच की तो उसके अंदर 10 छोटे-छोटे पैकेटों में हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस खेप को किसी बड़े ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराया गया था।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी अजनाला क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए की जा रही तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 7 किलो हीरोइन, एक बड़ा ड्रोन और एक पिस्टल बरामद की थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार से ड्रोन के जरिए की जा रही तस्करी के नेटवर्क की हर पहलू से जांच कर रही हैं।

फिलहाल बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इस खेप का रिसीवर कौन था और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क से किन लोगों के तार जुड़े हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment