मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

समस्तीपुर के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में काटा गदर, 11 गेंद पर जड़े 50 रन, भारत-ए को बनाया चैंपियन

On: June 21, 2026 7:56 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रविवार यानी 21 जून को श्रीलंका के दांबुला में खेले गए भारत-श्रीलंका (ट्राई-सीरीज) के खिताबी मुकाबले में मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर कीर्तिमान गढ़ दिया। यह 50 ओवर के लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में खेली 94 रन की पारी और समस्तीपुर के भिरहा निवासी अनुकूल राय के हरफनमौला खेल (36 रन और 2 विकेट) की बदौलत भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 66 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली है। भारत-ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। वहीं, जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर ही सिमट कर रह गई। वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे उनका बड़ी पारी खेलना तय लग रहा था। वनडे में उन्होंने टी-20 से भी खतरनाक बल्लेबाजी की और लग रहा था कि वह शतक ठोक देंगे। हालांकि, वह इससे चूक गए। वैभव महज 6 रनों से शतक से चूक गए। 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर श्रीलंका-ए के कप्तान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी मिड ऑफ पर वियासकांत के हाथों लपके गए। उन्होंने 29 गेंदों पर 10 चौके और 8 छक्कों की मदद से 94 रन बनाए।

टास जीतकर श्रीलंका-ए ने भारत-ए को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। प्रियांश आर्या के साथ उतरे वैभव सूर्यवंशी ने पिछली कुछ पारियों में दिखाए धैर्य को विस्फोटक अंदाज में परिवर्तित किया। तेज-तर्रार चौके और छक्के लगाते हुए श्रीलंका-ए की गेंदबाजी को बेपटरी करना शुरू किया। 324 की स्ट्राइक रेट से 94 रन की पारी में वैभव सूर्यवंशी ने चौकों और छक्कों से 88 रन बनाए। र्सिफ 6 रन दौड़कर पूरे किए। प्रियांश आर्य के 39, ऋतुराज गायकवाड़ के 40, कप्तान तिलक वर्मा के 67, कुमार कुशाग्र के 36, विप्रज निगम के 27 व अनुकूल राय के 15 गेंद में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से बनाए 39 रन की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत-ए की ओर से विप्रज निगम व यश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, 9 ओवर में 42 रन देकर अनुकूल राय ने 2 और तिलक वर्मा एवं अशोक शर्मा ने 1-1 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक सत्र में 72 छक्के जड़ने का कीर्तिमान बनाते हुए इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक 776 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए भारत-श्रीलंका ट्राई सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले मुकाबले में श्रीलंका-ए के खिलाफ वे 12 गेंद खेलकर 14 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के सामने अर्धशतक से चूकते हुए 44 रन पर ही आउट हो गए। इसके बाद 21 व 38 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने प्रशंसकों को थोड़ा निराश किया। बड़े मैच में बड़ी पारी का परिचय देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने फिर अपने फटाफट अंदाज में वापसी की। उनकी 94 रनों के तूफानी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने 5 मैच में 211 रन बनाए। प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 29 चौके और 11 छक्के लगाए।

बता दें कि, सूबे बिहार में समस्तीपुर के ताजपुर निवासी भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 16 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। जिनमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वैभव सूर्यवंशी ने कुल 72 छक्के लगाए और यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह औरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने। इस सीजन में कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह से लेकर तमाम दिग्गज तेज गेंदबाजों ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ अलग-अलग प्लानों के साथ गेंदबाजी की। लेकिन, देश-दुनियां में सबसे कम उम्र के 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज बने वैभव सूर्यवंशी ने ना सिर्फ हर किसी का डटकर सामना किया। बल्कि, मुंहतोड़ जवाब भी दिया। बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर लगाया गया उनका छक्का शायद इस सीजन की उनकी सबसे अच्छी यादों में से एक रहेगा। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। वह पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने औरेंज कैप के अलावा मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी, इमर्जिंग प्लेयर आफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर आफ द सीजन और सुपर सिक्सेस आफ द सीजन का अवार्ड अपने नाम किया। वैभव सूर्यवंशी को कुल 45 लाख की इनामी राशि और एक टाटा सिएरा कार मिली है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आर्शिवाद भी वैभव सूर्यवंशी को मिल चुका है। बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही वैभव सूयवंशी को अपने आवास पर बुलाकर आर्शिवाद दे चुके हैं। बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार द्वारा 50 लाख रूपये की सम्मान राशि भी मिल चुकी है। महज 14 वर्ष की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ’प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित कर चुकीं हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गंगागंज के मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग शिविर का आयोजन

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, बिहार को मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान

खान सर को कोर्ट से फिर मिली राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, 25 जून को होगी सुनवाई, अभी जेल में ही रहेंगे दोनों बॉडीगार्ड

खान सर फायरिंग केस में नया खुलासा, मारपीट के 20 मिनट बाद बॉडीगार्ड ने चलाई थी गोली, सम्राट चौधरी ने कहा- अब पटना शहर से बाहर चलेगा कोचिंग

पटना में तीन दिवसीय आम महोत्सव शुरू, आम महोत्सव में दिखीं अनोखी व दुर्लभ किस्में  

बिहार के सभी छात्र-छात्राएं बनवाले अपना आईडी कार्ड, वर्ना नहीं दे सकेंगे मैट्रिक व इंटर की वार्षिक बोर्ड परीक्षा

Leave a Comment