मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लखनऊ–नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ से आज लखनऊ और नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन किया गया। इस नई सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच हवाई संपर्क को नई मजबूती मिली है।

नई सेवा के शुभारंभ अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एयरलाइन एवं एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर लखनऊ एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही। सभी ने नई उड़ान सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के भीतर हवाई संपर्क को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

आज संचालित पहली उड़ान 6E 2278 से कुल 182 यात्रियों ने लखनऊ से नोएडा की यात्रा की। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री गुल पनाग भी इस उड़ान की यात्री रहीं।

इसके अतिरिक्त, एक निजी समूह के लगभग 80 कर्मचारियों ने भी लखनऊ से नोएडा की यात्रा कर इस नई सेवा का लाभ उठाया, जो इस रूट के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है।

15 जून 2026 को विशेष परिचालन के तहत अतिरिक्त उड़ानों का भी संचालन किया गया। फ्लाइट संख्या 6E5212 नोएडा से लखनऊ पहुंचेगी, जबकि फ्लाइट संख्या 6E5219 लखनऊ से नोएडा के लिए रवाना होगी।

यह नई हवाई सेवा व्यापार, उद्योग, शिक्षा तथा कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी तथा उत्तर प्रदेश के भीतर क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृढ़ बनाएगी।

नियमित उड़ान सेवाएं इस रूट पर 01 जुलाई 2026 से संचालित की जाएंगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

मऊरानीपुर में गूंजा जगदेव बाबू का नारा प्रधानी से लेकर राजधानी तक कब्जा करेगा कुशवाहा समाज

9 साल बाद शिवपाल यादव को हटाकर अखिलेश यादव बने अध्यक्ष

Leave a Comment