लखनऊ – आशियाना पुलिस ने रात्रि के समय रायबरेली रोड देवी खेड़ा मोड के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक चोरी का बाइक बरामद हुआ है ।
आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि दोनों शातिरों ने अपना नाम पता फयूम पुत्र जामिन निवासी ग्राम घघरा कटिया थाना बडूपुर जनपद बाराबंकी एवं सलमान पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम घघरा कटिया थाना बडूपुर जनपद बाराबंकी का बताया है जिनके खिलाफ रिक्शा कॉलोनी से बाइक चोरी के आरोप मुकदमा दर्ज था। दोनों शातिरों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बरामदगी की धारा बढ़ोत्तरी कर जेल भेज दिया गया है।











