मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री राकेश कुमार ने अमृतसर के ईवीएम वेयरहाउस और मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

On: July 16, 2026 4:09 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के सचिव श्री राकेश कुमार ने आज जिला अमृतसर के ईवीएम वेयरहाउस तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्रीमती पल्लवी मिश्रा, आई.ए.एस., अतिरिक्त उपायुक्त, अमृतसर तथा श्री राजिंदर सिंह, चुनाव तहसीलदार, अमृतसर भी उनके साथ उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान श्री राकेश कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस में मशीनों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, एक्सेस कंट्रोल, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा अन्य मानक व्यवस्थाओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईवीएम की सुरक्षा चुनाव प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस में किए गए सुरक्षा प्रबंधों की सराहना भी की।

इसके उपरांत श्री राकेश कुमार ने सरकारी मिडिल स्कूल, रामपुरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झीता कलां तथा शहीद जैमल सिंह बल्ल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानावाला कलां, अमृतसर स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, रैंप, मतदान कक्षों, पेयजल, शौचालयों तथा अन्य अशोर्ड मिनिमम फैसिलिटीज (AMF) का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक सुविधाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा लगाए गए शिविरों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) के संग्रहण और उनके डिजिटलीकरण संबंधी कार्यों का जायजा लिया तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाई जाए और गणना प्रपत्रों की समय पर प्राप्ति तथा शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जाए।

श्री राकेश कुमार ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी चुनाव अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर संपर्क कर प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।

उन्होंने जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा SIR-2026 के तहत किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि मतदाता सूचियों को और अधिक शुद्ध, सटीक तथा विश्वसनीय बनाया जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस में 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि पर रोक, लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत: विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

नगर निगम अमृतसर ने लॉरेंस रोड स्थित बिजली पहलवान मंदिर के बाहर से अतिक्रमण हटाया, दोबारा कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी

1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.,32 लाख से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं

अमृतसर में दर्दनाक हादसा आया सामने घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, शादी का पता चलने पर मिलने बुलाया,गर्लफ्रेंड और उसके चचेरा भाई ने आग मे युवक को झोखा

आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से किए सभी वादे और गारंटियां पूरी कर इतिहास रचा : चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़,मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज और शिक्षा क्रांति ने लोगों के जीवन में लाया सकारात्मक बदलाव

नगर निगम अमृतसर की नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की विशेष पहल

Leave a Comment