मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन केसरी पगड़ी बांध गोल्डन टेंपल पहुंचे, झूठे बर्तन मांझे दुर्गियाना मंदिर में टेका माथा, जलियांवाला बाग में शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

On: June 20, 2026 2:51 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं पहले दिन उन्होंने केसरी पगड़ी बांधकर गोल्डन टेंपल में माथा टेका उन्होंने यहां झूठे बर्तन धोकर सेवा भी की इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। यही कामना है कि विकास की किरणें पंजाब के हर घर हर मोहल्ले और हर व्यक्ति तक पहुंचे उन्होंने कहा कि हरमंदिर साहिब में अरदास करने के बाद उन्हें नई ऊर्जा मिली है और वह पंजाब के विकास और प्रगति की कामना करते हैं।

उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी मौजूद थे इसके बाद उन्होंने श्री दुर्गयाना मंदिर में भी माथा टेका यहां श्री दुर्गयाना मंदिर समिति ने नितिन नवीन को सम्मानित किया। नितिन नवीन ने जलियांवाला बाग में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी अब वह श्री राम तीर्थ मंदिर पहुंच रहे हैं।

नितिन नवीन दोपहर करीब 12:00 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया अमृतसर के बाद नितिन नवीन जालंधर व लुधियाना जाएंगे लुधियाना में नितिन नवीन जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर उनका फीडबैक लेंगे इसके बाद आगामी चुनाव को लेकर माइक्रो प्लानिंग पर चर्चा करेंगे।

पंजाब में भाजपा की जमीनी हकीकत का होगा आकलन

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पंजाब भाजपा के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा नितिन नवीन पंजाब के तीनों क्षेत्र माझा द्धाबा और मालवा में कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और भाजपा की जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे।

नितिन नवीन के दौरे के सियासी मायने सिलसिलेवार जानिए

चुनावी शंखनाद और आकारात्मक शुरुआत पॉलिटिकल एक्सपट्र्स प्रमोद का कहना है कि भाजपा इस बार चुनाव को फ्रंट फुट पर रहकर लड़ने की योजना बना चुकी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उन सभी राज्यों का दौरा कर रहे हैं जहां पर अगले साल चुनाव होने हैं ताकि वर्कर्स का मनोबल बढ़ाया जा सके पंजाब दौरा भी उसी रणनीति का हिस्सा है। गठबंधन की अटकलों पर पॉलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है कि नितिन नवीन का यह दौरा शिरोमणि अकाली दल के साथ दोबारा किसी भी तरह के समझौते की अफवाह पर पूरी तरह विराम लगा देगा।कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया जाएगा कि भाजपा अब पंजाब में जूनियर पार्टनर नहीं बल्कि लीड रोल में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी केंद्रीय गृहमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहले ही अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

वोट बैंक का नया त्रिकोणीय समीकरण माझा के क्षेत्र के दलित बेल्ट और मालवा के औद्योगिक हब को एक साथ कर करके भाजपा जाट सिख हिंदू और दलित मतदाताओं का एक समीकरण तैयार करने में जुटी है। जिससे कांग्रेस और आप के पारंपरिक वोट बैंक में सेंधमारी की जाएगी।
जमीनी हकीकत और कर्मियों की पहचान करेंगे नितिन नवीन आपको बता दें कि पंजाब में उन सभी नेताओं से मिलेंगे जिन्होंने पिछला विधानसभा व लोकसभा चुनाव लड़ा पिछले चुनाव जीतने और हारने वाले सभी नेताओं से आमने-सामने मिलकर नितिन नवीन हर पहळू पर चर्चा करेंगे इससे पार्टी को अपनी कमजोर कड़ियों को समय रहते दुरुस्त करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वह भाजपा की कोर कमेटी कार्यकारिणी व अन्य सीनियर नेताओं से भी मुलाकात करेंगे युवाओं के जरिए नॉरेटिव सेट करना होगा नितिन नवीन का उद्देश्य लुधियाना में मूल कॉन्क्लेव के जरिए युवाओं का जोश परखना और उनसे सीधे संवाद करना यह दर्शाता है कि भाजपा राज्य के सबसे बड़े डिजिटल और युवा वोट बैंक को साथ कर विपक्षी दलों के सोशल मीडिया तंत्र को ध्वस्त करना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

एस.आई.आर.-2026 के तहत बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) का प्रशिक्षण आयोजित

अमृतसर के मजीठा थाने पहुंचे विक्रम मजीठिया को पुलिस ने रोका अंदर जाने की नहीं मिली अनुमति वकीलों के साथ हुई बहस आरोपी को जबरन छुड़ाने का मामला

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अमृतसर के जंडियाला गुरु के वार्डों में जन मिलनी कार्यक्रम आयोजित किए

चंडीगढ़ के 42 स्कूलों में 11वीं के दाखिले हुए शुरू 25 जून तक आवेदन ढाई सौ रुपए रजिस्ट्रेशन फीस 13,920 सीटों पर मिलेगा दाखिला।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज रहेंगे पंजाब दौरे पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल और दुर्गियाना मंदिर में टेकेंगे माथा जालंधर लुधियाना जाने की भी है रड़नीति

देवर ने भाभी के बॉयफ्रेंड की करी हत्या मानसा में रॉड कृपाण से हमला, बड़े भाई की आत्महत्या का मानता था जिम्मेदार सरेआम किया क़त्ल

Leave a Comment