12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को चंडीगढ़ और पंजाब पूरी तरह योग में नजर आए तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एलपीयू में सैकड़ो लोगों के साथ योग किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा बीजेपी पंजाब को खोखला नहीं होने देगी यहां जो चीट्टे का जहर है उसे हर साल में खत्म कर देंगे। ड्रग्स का नाम और निशान पंजाब से मिटा दिया जाएगा इसकी चिंता हर एक पंजाबी को करनी चाहिए।नितिन नवीन ने कहा कि अब देश का भविष्य युवा साथियों के हाथ में है लेकिन देश का भविष्य बताते हुए युवा साथी एक चीज का ध्यान जरूर रखें कि देश में तिरंगे और देश की मिट्टी के साथ कभी भी कंप्रोमाइज नहीं होना चाहिए। उधर चंडीगढ़ के पार्कों शैक्षणिक योग संस्थाओं और सार्वजनिक स्थलों पर सुबह से ही योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।

चंडीगढ़ के सेक्टर सतारा के तिरंगा पार्क में राज्य स्तरीय आयोजन किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम सेक्टर 17 स्थित तिरंगा पार्क में पूरी धूमधाम से मनाया गया जहां लोगों ने योग करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया वहीं कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासन एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया इसके बाद करीब 45 मिनट तक बड़ा योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया जिसमें लगभग 3500 लोगों ने हिस्सा लिया। यही नहीं आपको बता दें कि सुखना लेक पर सुबह से लगा योग का मेला जिसमें सुखना लेक पर आयुष मंत्रालय, नेशनल आयुष मिशन और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से भाव योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुबह 5:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में योग साधकों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया
योग दिवस से जुड़े अपडेट्स के लिए जानिए क्या हैं पंजाब की तस्वीर योग दिवस पर

पठानकोट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है इस अवसर पर पठानकोट में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अश्विनी शर्मा उपस्थित रहे कबाड़ धर्मशाला में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की दुरुस्त योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योग आसनों और प्रणाम से हुई कार्यक्रम में महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व की जानकारी दी गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक और शारीरिक तौर पर इंसान स्वस्थ रहता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज उन्हें पंजाब में योग करने का सौभाग्य मिला है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस को शुरू कर पूरी दुनिया में भारत को नई पहचान दिलाई है आज 190 देश में एक साथ योग हो रहा है।
विशेषज्ञ बोले योग अनुशासित जीवन शैली का एक विज्ञान है और योग विशेषज्ञ और राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनोद शास्त्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि संतुलित आहार प्राणायाम ध्यान और अनुशासित जीवन शैली का समग्र विज्ञान है उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और सामाजिक दूरी के दौर में योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी बन गया







