पंजाब चंडीगढ़ में 28000 से ज्यादा स्टूडेंट्स आज नीट का री एग्जाम देंगे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटिये में एक्जाम सिस्टम को फुल प्रूफ बनाने के लिए अहम कदम उठाए हैं पंजाब के 16 जिले में 170 के करीब और चंडीगढ़ में 7 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
एंटीऐ सिस्टम को फुल प्रूफ बनाने के लिए एग्जाम सेंटर की लिस्ट भी सार्वजनिक नहीं की है स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर ही उन्हें केंद्र का नाम दिया गया है। सेंटर्स की लिस्ट वेबसाइट पर जारी नहीं की गई है खास बात यह है कि इस बार एग्जाम के लिए डिप्टी कमिश्नरों को नोडल अवसर बनाया गया है यानी एग्जाम डिप्टी कमिश्नर डीसी की देखरेख में होगा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के साथ सीआरपीएफ को सौंपी गई है।
एग्जाम सामग्री को कस्टोडियन बैंक से एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है और हर वाहन को पुलिस व सीआरपीएफ के जवान एस्कॉर्ट कर ले जाएंगे वहीं दूसरी तरफ स्टूडेंट के एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने पंजाब में चार स्पेशल गाड़ियां चलाई हैं और राज्य सरकार ने बसों में स्टूडेंट्स को किराया फ्री किया है। एग्जाम सामग्री को कस्टोडियन बैंक से एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है और हर वाहन को पुलिस व सीआरपीएफ के जवान एस्कॉर्ट कर ले जाएंगे वहीं दूसरी तरफ स्टूडेंट के एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने पंजाब में चार स्पेशल गाड़ियां चलाई हैं और राज्य सरकार ने बसों में स्टूडेंट्स को किराया फ्री किया है।

एग्जाम के लिए प्रशासन की यह है तैयारी एग्जाम सेंटर्स गुप्त रखे गए हैं
एनटीए ने एक्जाम सेंटर की लिस्ट सार्वजनिक नहीं की ताकि दलाल एग्जाम सेंटर में किसी तरह की सेटिंग ना कर सके पंजाब भर में एनटीए ने 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया है एंटीऐ ने 16 जिलों के नाम सार्वजनिक किए हैं लेकिन नहीं बताया कि उनमें कहां-कहां सेंटर बनाए जा रहे हैं। यही जानकारी या तो प्रशासन के पास है या फिर स्टूडेंट्स को उनके एडमिट कार्ड पर जानकारी दी गई है। पंजाब के कुछ जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं तो स्टूडेंट्स को उनकी चॉइस के हिसाब से परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए हैं आपको बता दें सरकारी स्कूलों में बनाए गए हैं सेंटर्स इस बार ज्यादातर एग्जाम सेंटर सरकारी स्कूलों में बने हैं ताकि प्राइवेट मैनेजमेंट का कोई हस्तक्षेप ना हो सके पहले हुए एग्जाम के दौरान कई प्राइवेट इंस्टिट्यूट भी केंद्र बने थे। इसी के साथ आपको बता दें कि सेंटर्स में पावर सप्लाई नहीं होगी कट एनटीए की तरफ से जारी गाइडलाइन में के मुताबिक एग्जाम सेंटर में लाइट कट नहीं होनी चाहिए लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन का कहना है की परीक्षा के दौरान बिजली की सप्लाई कट ना हो इसके लिए पीसीपील को पहले ही सख्त हिदायत दे दी गई है उन्होंने कहा की परीक्षा के दौरान पीएसपीसीएल ने पावर कट ना हो इसको सुनिश्चित करेगा अल्टरनेट के लिए जनरेटर सिस्टम को भी बैकअप पर रखा गया है। सभी पंजाब के 16 जिलों में पुलिस कमिश्नर एसपी को सोपा गया है सीमा कस्टोडियन बैंक से प्रश्न पत्र व आंसर शीट परीक्षा केदो तक ले जाने के लिए पुलिस को विशेष जिम्मेदारी सौंप गई है। प्रश्न पत्र के लिए पुलिस को विशेष जिम्मेदारी सौंप गई है प्रश्न पत्र आंसर शीट ले जाने वाले व्हीकल को एस्कॉर्ट कर ले जाएगा डीसी ने बताया कि लुधियाना जिले में शहरी क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी की रहेगी पूरे पंजाब में यही व्यवस्था रहेगी और संबंधित जिले के एसपी एग्जाम सामग्री को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाएंगे।

साइबर सेल रखेगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर एग्जाम के दौरान पुलिस का साइबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी इसके लिए जिला स्तर से लेकर स्टेट लेवल तक विशेष टीमें बनाई गई है। साइबर सिक्योरिटी ने सोशल मीडिया को ट्रैक करना शुरू कर दिया था डिप्टी कमिश्नर को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं की अफवाह फैलाने वाले वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
पंजाब में नीट के लिए स्पेशल चार ट्रेनें चलाई गई ट्रेन नंबर 04556 बाते 04555 बठिंडा चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन यह ट्रेन 21 जून परीक्षा के दिन सुबह 5:30 बजे बठिंडा से रवाना होगी सुबह 11:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी वापसी में यही ट्रेन चंडीगढ़ से शाम 7:10 पर चलेगी यह स्पेशल ट्रेन रामपुर फूल, टप्पा, बरनाला, नाभा, पटियाला, राजपुरा, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, न्यू मोरिंडा, खरड़ और मोहाली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी इसमें कुल 14 डिब्बे होंगे जिनमें 12 जनरल डिब्बो को शामिल किया है, ताकि बिना रिजर्वेशन के भी छात्र और अभिभावक आसानी से यात्रा कर सकें।
अमृतसर लुधियाना अमृतसर स्पेशल ट्रेन संख्या 0466 / 0465 यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी वापसी में यह शाम को लुधियाना से चलेगी ट्रेन अमृतसर से छूटने के बाद व्यास 10:20 पर जालंधर सिटी 10:55, फगवाड़ा 11:30 पर लुधियाना, दोपहर 12:10 पर पहुंचेगी इसके बाद यही ट्रेन शाम 7:20 बजे लुधियाना से चलेगी यह ट्रेन फ्लोर फगवाड़ा, जालंधर सिटी व्यास से गुजरकर अमृतसर रात 10:05 पर पहुंचेगी।
इसी के साथ सरकार ने बसों में छात्रों के और अभिभावकों के लिए किया मुक्त सफर पंजाब सरकार ने नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा देने का फैसला किया है परीक्षा के दिन परीक्षार्थी सरकारी रोडवेज और पणबस की सरकारी बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे बस में सफर के दौरान छात्रों को कंडक्टर को अपना नीट परीक्षा एडमिट कार्ड और एक सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड दिखाना होगा। सरकार ने छात्रों को एक साथ एक अभिभावक को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।







