मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

बीएसएनएल ने डायरेक्ट सेलिंग एजेंटों के नामांकन अभियान की करी शुरुआत,स्थानीय दुकानदारों, मोबाइल रिटेलरों लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर

On: June 18, 2026 4:14 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), अमृतसर (ऑपरेशन एरिया) द्वारा अपने रिटेल नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से डायरेक्ट सेलिंग एजेंटों (डीएसए) के नामांकन अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत स्थानीय दुकानदारों, मोबाइल रिटेलरों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों तथा उद्यमियों को बीएसएनएल से जुड़कर अपना कारोबार बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए डीएसए, बीएसएनएल सिम कार्डों की बिक्री, मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रीपेड रिचार्ज सेवाओं के माध्यम से आकर्षक कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। बीएसएनएल ने इस पहल को स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

बीएसएनएल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी बीएसएनएल कार्यालय अथवा ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) में जाकर डीएसए के रूप में नामांकन करवा सकते हैं और बीएसएनएल के तेजी से बढ़ते नेटवर्क का हिस्सा बन सकते हैं।

इसके साथ ही बीएसएनएल द्वारा भारतनेट परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) कनेक्शनों की बुकिंग को आसान बनाने के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत भारतनेट ग्राहकों को वेव्स (WAVES) ओटीटी सामग्री तथा 400 से अधिक लाइव टीवी चैनलों की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

बीएसएनएल द्वारा सीमित अवधि के लिए डिस्कनेक्ट हो चुके बीएनयू नंबरों को पुनः सक्रिय करवाने हेतु विशेष “घर वापसी योजना” भी लागू की गई है। इसके अतिरिक्त ग्राहकों के लिए कई आकर्षक एड-ऑन प्लान भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से उन्हें मनोरंजन और डिजिटल सेवाओं का बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

बीएसएनएल ने ग्रामीण पंजाब में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाओं के विस्तार के लिए भारतनेट उद्यमियों के नामांकन को भी प्रोत्साहित किया है। इससे स्थानीय युवाओं और उद्यमियों के लिए नए स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा डिजिटल इंडिया के सपने को और अधिक मजबूती मिलेगी।

किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा पूछताछ के लिए बीएसएनएल की हेल्पलाइन संख्या 99155-87000 पर संपर्क किया जा सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर में सीमा पर हथियार तस्करी गिरोह पर शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार 11 अत्यधिक पिस्तौल बरामद विदेशी ऑपरेटिव से जुड़े तार

पंजाब के 15 जिलों में प्री मानसून की बारिश की संभावना, 5 दिन बारिश आंधी का अलर्ट जारी तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका

सीएम दी योगशाला के अंतर्गत 21 जून को गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अतिरिक्त उपायुक्त

एस.आई.आर.-2026 के तहत बी.एल.ओ. प्रशिक्षण अभियान जारी,हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा : उपायुक्त

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अटारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को एस.आई.आर. संबंधी दिया गया प्रशिक्षण

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा मजीठ मंडी में व्यापार सम्मेलन का आयोजन, सुनी गयी व्यापारियों की समस्याएं

Leave a Comment