मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार के अमनौर में एक स्वर्ण व्यवसायी को सिर में मारी गोली, पीएमसीएच रेफर, इलाके में सनसनी

On: August 15, 2026 5:55 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार यानी 13 अगस्त की शाम को अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। रसूलपुर बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी पर बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सिर में गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जख्मी व्यवसायी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है। जख्मी की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर निवासी 35 वर्षीय बजरंगी सोनी के रूप में हुई है। वह अमनौर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनी के भाई बताए जाते हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बजरंगी सोनी गुरुवार की शाम करी़ब 7.30 बजे रसूलपुर बाजार स्थित अपनी आभूषण दुकान बंद कर भतीजे सोहित सोनी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मिडिल स्कूल मार्ग से गुजरने के दौरान पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और पीछे से कई राउंड फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने 2-3 राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली बजरंगी सोनी के सिर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और जख्मी को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी सुवेंदु दास, अमनौर के थानेदार विमलेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है  

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में बिहार कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है 

Leave a Comment