मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के लुधियाना में निहंगों ने शिवसेना अध्यक्ष की गाड़ी रोकी, शीशा तोड़ा नरेबाज़ी की, टंडन बोले मुझ पर जानलेवा हमला किया गया।

On: June 22, 2026 12:02 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लुधियाना में सोमवार को शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिखो ने रोक लिया उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। इससे माहौल तनावपूर्ण बन गया यह घटना फ्रेंड्स रीजेंसी के पास हुई जहां सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर चेतन के खिलाफ विभिन्न सिख जथे बंदिया धरना दे रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे राजीव टंडन को उनकी पायलट गाड़ी में पहचान लिया गया इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के आगे खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया जिसके बाद सीआईए 1 और स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सुरक्षा घेरे में राजीव टंडन के काफिले को वहां से रवाना करवाया घटना के बाद राजीव टंडन ने इसे अपने ऊपर जानलेवा हमले की कोशिश करना बताया है।

निहंगों ने गाड़ी रोककर की नारेबाजी

जानकारी के अनुसार राजीव आज सुबह अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे इसी दौरान फ्रेंड्स रीजेंसी के निकट चल रहे धरना स्थल के पास उनकी पायलट गाड़ी पहुंची वहां मौजूद कुछ निहंग सिखो ने गाड़ी को रोक लिया और विरोध स्वरूप नारेबाजी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक उस समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही पुलिस अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका।

राजीव टंडन बोले मुझ पर किया जानलेवा हमला

उधर राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि उन पर जान लेवा हमला करने की कोशिश की गई उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय पर हस्तक्षेप नहीं करती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजीव टंडन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सार्वजनिक स्थानों पर कृपाण लेकर चलने को लेकर सख्त नियम लागू करने की मांग की थी उनकी इस टिप्पणी के बाद से विवाद बना हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जमुई की घटना पर गरमाई बिहार की सियासत, हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही छात्रा, दोस्त को पीटते रहे दरिंदे, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

एमएलसी चुनाव के लिए जेएसपी ने जारी की पांच प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव से पूर्व प्रशांत किशोर ने खोला रोजगार का कार्ड

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

ASI हरजीत सिंह के कत्ल के बाद CM Mann का ऐलान, परिवार को जारी किया एक करोड़ का मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया पटना शहर व मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जलाए दीप, भाकपा-माले ने उठाए सवाल

Leave a Comment