अमृतसर में लगातार बढ़ती गर्मी से जहां लोग बेहाल दिख रहे वहीं आज 42 डिग्री के पार पहुंच रहा पारा यही नहीं आपको बता दें कि लगातार बढ़ती इस गर्मी से जहां लोग जूझ रहे वहीं अपने आप को बचाने की कोशिश में जगह-जगह छबील लगाकर लोगों को पानी पिलाने का काम कर रहे आपको बता दें कि इस लगातार बढ़ती गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं वहीं इस गर्मी से बचने का अलग-अलग उपाय ढूंढ रहे हैं। मजीठा रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार उर्फ़ टाइगर ने बताया कि इस बढ़ती गर्मी में खुद का काम करना भी भारी पड़ रहा ऐसे में क्या कमाएंगे और क्या खाएँगे इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि अगर इस बढ़ती गर्मी में लगातार काम किया जाए तो बीमार पड़ सकते हैं तो इलाज का खर्चा कौन देगा। मौसम विभाग अमृतसर के द्वारा आशंका जताई जा रही कि इस गर्मी मे 42 डिग्री के पार पहुंच रहा पारा अभी और बढ़ सकता है गर्मी बढ़ने की आशंका है तो जितना हो सके उतना घर के अंदर रहे धूप से बचे और अपने आप को सुरक्षित रखे । इसी के साथ पंजाब सरकार ने भी जगह जगह लोगो से छबील लगाने की अपील की है।
पंजाब के अमृतसर में लगातार बढ़ती गर्मी से लोग परेशान. आज 42 डिग्री के पार पंहुचा पारा. लोग बेहाल











