मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर एयरपोर्ट पर हड़कंप, डायवर्ट की गईं फ्लाइट्स, जांच में जुटी एजेंसियां

On: September 7, 2026 3:29 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर ( नितिन ) : कल रात करीब 10 बजे श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास करीब 4 संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सिक्योरिटी एजेंसियों में हड़कंप मच गया। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत अलर्ट जारी कर सिक्योरिटी इंतजाम को हाई अलर्ट पर कर दिया। इस बीच, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स के रूट बदलने (डायवर्ट) पड़े और सुरक्षा फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

फ्लाइट्स दिल्ली डायवर्ट की गईं

कुआलालंपुर से अमृतसर आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-118 को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। शारजाह से अमृतसर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-1428 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-138 को भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। 

चंडीगढ़ डायवर्ट की गईं फ्लाइट्स 

मुंबई से अमृतसर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-2045 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया।

वापस दिल्ली डायवर्ट की गईं फ्लाइट्स

दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-479 को वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया। दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-855 को वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment