पंजाब में 2 दिन फिर बारिश! 9 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

On: October 26, 2026 8:13 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आने वाले दिनों में राज्य में दो दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से पंजाब के विभिन्न जिलों में बारिश के पूर्वानुमान की जानकारी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 29 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

29 अक्टूबर को इन 9 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला और तरनतारन में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

30 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना

वहीं, 30 अक्टूबर को भी पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अक्टूबर के बाद पंजाब में मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment