मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

सीवान के शिवराजपुर गांव में चर्चित शहजाद अली हत्याकांड में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घरों की होगी कुर्की- पुलिस ने गाजे-बाजे के साथ चस्पा किया इश्तेहार

On: June 10, 2026 10:19 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार में सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हुए चर्चित शहजाद अली हत्याकांड को लेकर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार की शाम बड़हरिया पुलिस ने गांव में पहुंचकर डुगडुगी बजवाते हुए फरार नामजद अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बड़हरिया थाना के थानेदार छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शिवराजपुर गांव पहुंची और न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ मुनादी कराई। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और पूरे गांव में पुलिस कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। बड़हरिया थाना कांड संख्या-230/26 से जुड़े शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस ने शिवराजपुर निवासी दीना चौधरी के पुत्र रंजन चौधरी उर्फ राजन चौधरी, ढोड़ा चौधरी के पुत्र अमित कुमार चौधरी, ड्राइवर चौधरी के पुत्र अवध किशोर चौधरी व शंकर मांझी के पुत्र गुड्डू मांझी के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा कर आत्मसमर्पण करने का अंतिम अवसर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अब मामले में आगे की कार्रवाई भी तेज की जाएगी। बड़हरिया थाना के थानेदार छोटन कुमार का कहना है कि यह कार्रवाई कुर्की-जब्ती से पूर्व की कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। यदि नामजद आरोपी निर्धारित समय सीमा के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के निर्देशानुसार उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इससे फरार आरोपियों पर कानूनी दबाव और बढ़ सकता है। इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई के दौरान काफ़ी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।शहजाद अली हत्याकांड पहले से ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा होने के बाद उन पर आत्मसमर्पण का दबाव बढ़ गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के मुताबिक, आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

उपायुक्त अमृतसर ने रावी नदी एवं सक्की नाले से सटे क्षेत्रों का किया दौरा,बी.ओ.पी. धर्म प्रकाश एवं शाहपुर में बनाए जा रहे स्परों के कार्यों का लिया जायजा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 19 गेंद पर धमाकेदार फिफ्टी, सचिन तेंदुलकर का 37 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे युवा अर्धशतकवीर, बिहार में जश्न का माहौल

अमृतसर में मीरी पीरी खालसा मार्च शुरू बड़ी संख्या में संगत पहुंची,सुखबीर बादल ने दी शुभकामनाएं, 3 अगस्त को दमदमा साहिब में होगा समापन

पंजाबी युवती की कनाडा में हत्या, लिविंग पार्टनर ने गला घोंटा,लुधियाना की रहने वाली थी युवती पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश

पंजाब के अमृतसर में एक बार केंद्रीय जेल फिर सुर्खियों में आ गयी, जेल से बरामद हुए नशीले कैप्सूल और नशीला पदार्थ

पंजाब के अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर उठे बड़े सवाल सिविल अस्पताल में दिख रही बड़ी लापरवाही लोगों ने प्रशासन से करी अपील सरकार से करी मांग स्वास्थ्य विभाग सेवाओं को दुरुस्त करने का किया जा रहा अनुरोध

Leave a Comment